पत्रकार संजीव भारद्वाज रिंटू का बारीडीह गुरुद्वारा में शुकराना

Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष भाई संजीव भारद्वाज रिंटु की ओर से संगत वाहेगुरु का शुकराना अदा किया। इस कार्यक्रम में विशेष रुप से झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला गुरुद्वारा के प्रधान जसपाल सिंह महासचिव सुखविंदर सिंह सिख यूथ ब्रिगेड के रंजीत सिंह tinplate यूनियन के उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल महासचिव मनोज कुमार सिंह tinplate गुरुद्वारा के महासचिव सुरजीत सिंह खुशीपुर कुलदीप सिंह वीर खालसा दल के रविंद्र सिंह रिंकू त्रिलोचन सिंह गुरदीप सिंह लाडी सतनाम सिंह सिद्धू एवं भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शिंदे जगतार सिंह नामदा बस्ती से सुबह साढ़े ग्यारह बजे बारीडीह गुरुद्वारा पहुंचे संजीव भारदवाज आएं और गुरु महाराज का शुकराना अदा कर संगत का दर्शन किया सर्वप्रथम गुरु महाराज के आगे अरदास एवं हुकुमनामा लिया गया उसके बाद सभी सदस्यों ने बारी-बारी उन्हें शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। बिल्ला के साथ ही बारीडीह गुरुद्वारा के महासचिव सुखविंदर सिंह ने कहा कि संजीव भारद्वाज जी पंजाबी भाईचारा के प्रतीक हैं। वे समान रूप से सिख, हिंदू और मुसलमानों में लोकप्रिय हैं और अपनी कलम से एक सच्चे पत्रकार की तरह कौम और संगत की सेवा कलम के माध्यम से करते हैं।पंजाबी संस्कृति विरासत धर्म इतिहास को अन्य लोगों के बीच बहुत अच्छी तरह से रखते हैं और ऐसे में सिख भाईचारा उनका हृदय से आभारी है। सभी पत्रकार भाई बहनों के प्रति आभार भी प्रकट करता है कि उन्होंने एक अच्छे व्यक्ति को अपना नेतृत्व सौंपा है। भविष्य में उनके द्वारा समाज के लिए अच्छे कार्यों एवं अच्छे स्वास्थ्य की आई संगत ने शुभकामनाएं दी

Advertisements
Advertisements

You may have missed