स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में 12 वा और झारखंड में पहला स्थान मिलने पर जेएनएसी कर्मियों ने मनाई खुशी.

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में पूरे देश भर में 12 वा और झारखंड में पहला स्थान पाने पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी  कृष्ण कुमार द्वारा अपने सहयोगियों के साथ खुशियां मनाई गई। इस अवसर पर झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन रांची झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष डी के पांडेय एवं जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राज कुमार मंडल के नेतृत्व में विशेष पदाधिकारी श्री कृष्ण कुमार को शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। नरवा स्थित पहाड़ भंगा में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी सहित तमाम पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने पिकनिक का आनंद उठाया और स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने पर एक दूसरे को बधाइयां दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के नगर प्रबंधक सोनल सिंह चौहान, रवि भारती, संदीप कुमार, अनय राज, जोय गुड़िया, स्वच्छता निरीक्षक पी कुजूर, आर के शर्मा, संतनू घोष, प्रभारी कर दरोगा एमकेएल दास, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी रमेश कुमार, प्रेम नाथ प्रसाद के अलावा कृष्णा राम विनोद तिवारी सर्वेश कुमार गणेश कुमार, निरंजन कुमार, सुमित बागती सभी सहायक और कनीय अभियंता सहित तमाम कर्मचारी शामिल हुए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  जमशेदपुर : होली पर शहर में पुलिस की कड़ी निगरानी, सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

You may have missed