जीतन मांझी ने बिहार में शराबबंदी पर मारी पलटी,

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आरा: बिहार में लागू शराबबंदी पर केंद्रीय मंत्री और हम संस्थापक जीतन राम मांझी पलटी मार गए हैं. कुछ समय पहले तक शराबबंदी कानून की आड़ में दलित उत्पीड़न होने का आरोप लगाने वाले जीतन मांझी ने अब शराबबंदी को सही बताया है.बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शराबबंदी कानून को लेकर कहा कि यह अब तक का सबसे अच्छा कानून है. इससे बढ़कर कोई कानून हो ही नहीं सकता। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि शराब ने उनके परिवार में भी कई मुश्किलें पैदा की थीं, जिसके बाद उन्होंने शराब छोड़ने की सलाह दी।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून की मंशा साफ है लेकिन बीच की कड़ी में भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण इसका असर कमज़ोर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को निगरानी तंत्र को और मजबूत करना चाहिए ताकि गलत तरीके से शराब बेचने वाले और कानून का दुरुपयोग करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई हो सके। मांझी के इस बयान ने एक बार फिर शराबबंदी को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  ISL पर आर्थिक संकट का असर, खिलाड़ियों की सैलरी में कटौती की तैयारी से बढ़ी चिंता

Thanks for your Feedback!