झारखंड की उल गुलान न्याय महारैली ने बदल दी देश की दिशा…

0
Advertisements
Advertisements

गम्हरिया :- मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड की उलगुलान न्याय महारैली ने देश की दिशा बदल दी है। रांची की पवित्र धरती से न्याय का बिगुल फूंक गया है। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भगवान बिरसा मुंडा ने झारखंड की पवित्र भूमि से उलगुलान का शंखनाद कर भारत को आजादी दिलाई, आज इंडिया गठबंधन ने भी स्वतंत्रता सेनानियों की पवित्र भूमि से न्याय महारैली के माध्यम से भाजपा से देश को मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री सोमवार को प्रखंड के गांजिया में विशेष बातचीत में यह बातें कही। क्षेत्र के समाजसेवी सह झामुमो बुद्धिजीवी मंच के जिला अध्यक्ष छाया कांत गोराई के आवास पर ग्रामीणों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश में पहलीबार एक मंच पर इतने सारे नेताओं ने मिलकर देश को भाजपा से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया है। यह संदेश सिर्फ हमारा देश ही नहीं विदेशों तक गया है। कहा कि पिछले दस वर्षों का अगर जुमलेबाजी का आंकड़ा निकालकर देखें तो देश की जनता को भाजपा और इसके मुखिया नरेंद्र मोदी से नफरत हो जायेगी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता जुमलेबाजी कर देश की जनता को सब्जबाग नही दिखाती है, बल्कि उनके लिए काम के बदले वोट की उम्मीद करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दस सालों में एक भी सही काम भाजपा ने नहीं किया, सिर्फ गांधी परिवार को गाली देकर देशवासियों के सामने नीचा दिखाने का काम किया। इनके सभी नेता काम नहीं, बल्कि जुमलेबाजी के बदले वोट मांगने जनता के पास जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में 3 करोड़ नौकरी देने का दिलासा, काला धन को विदेशों से लाने की झूठी बातें, नोटबंदी से जनता को परेशान करने, 15 लाख की राशि खाते में भेजना, किसानों का आय दोगुना करना समेत अनगिनत ऐसे मनगढ़ंत बातें है, जिससे जनता ऊब चुकी है। इस चुनाव में आम जनता को इन बातों से अब कोई सरोकार नहीं रह गया है। यही वजह है कि इस चुनाव में भाजपा एवं उनके नेताओं को लोग पसंद नहीं कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि हमारी कोई कूटनीति नहीं है। हम न्याय के लिए जनता के पास जायेंगे। जनता भी हमारी भावनाओं का कद्र करेगी और पूरे देश में इंडिया गठबंधन को अपना समर्थन देकर देश को भाजपा से मुक्ति दिलाएगी। सीएम ने कहा कि सिंहभूम सीट पर कल मंगलवार को इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी का नामांकन ऐतिहासिक होगा। इसमें कई बड़े नेता समेत वे स्वयं भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश में इंडिया गठबंधन की लहर को देखते हुए बहुमत से काफी आगे रहेंगे।

Advertisements
Advertisements

पांच किलो अनाज है मोदी की गारंटी इससे पूर्व दो दिवसीय दौरे पर अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सरायकेला पहुंचे सीएम ने उलगुलान रैली को सफल बताते हुए मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया। रैली का इस लोकसभा चुनाव में झारखंड में खूब देखने को मिलेगा। इन्होंने दावा किया कि सभी 14 सीट इंडिया गठबंधन के खाते में ही आएगी। सीएम ने केन्द्र की मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि 2014 और 2019 का चुनाव जुमलेबाजी में जीता और उनके पास गारंटी के नाम पर केवल 80 करोड़ लोगो को पांच किलो अनाज देने की गारंटी है। मंहगाई, बेरोजगारी पर ये कुछ नहीं बोलते है। सीएम ने कहा कि केन्द्र सरकार ने झारखंड के लोगो को ठगा है। 8 लाख पीएम आवास को रद्द कर दिया। कई बार राज्य सरकार के मंत्री गुहार लगाये लेकिन कुछ नहीं हुआ। फिर राज्य सरकार अबुआ आवास के माध्यम से तीन कमरों का मकान 20 लाख लोगो को दे रहा है। मौके पर रंजीत प्रधान, सीके गोराई, चंचल गोस्वामी, गुरु प्रसाद महतो, परमेश्वर प्रधान, दीपक मंडल समेंत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Thanks for your Feedback!

You may have missed