झारखंड की श्रेया अधरजी बनीं मिस इंडिया 2026, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर बढ़ाया राज्य का मान

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर की रहने वाली श्रेया अधरजी ने राष्ट्रीय स्तर की वोमेन्स फिजिक्स (फिटनेस) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आयोजित की गई थी, जहां श्रेया ने मिस इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस उपलब्धि के साथ श्रेया ने न केवल जमशेदपुर बल्कि पूरे झारखंड का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर रविवार को सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समिति की अध्यक्ष रानी गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोनारी आदर्श नगर स्थित श्रेया के आवास पहुंचा। इस दौरान गोल्ड मेडलिस्ट श्रेया अधरजी को पट्टा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

रानी गुप्ता ने कहा कि श्रेया ने बीते छह वर्षों से लगातार कड़ी मेहनत की है। इस दौरान उन्होंने दो बार राज्य स्तर और तीन बार राष्ट्रीय स्तर की वोमेन्स फिजिक्स प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हाल ही में लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने मिस इंडिया 2026 का खिताब हासिल किया।

उन्होंने कहा कि झारखंड की एक बेटी द्वारा यह उपलब्धि हासिल करना पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। समिति की ओर से श्रेया को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से भी अपील की कि बेटियों को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाए, ताकि वे भविष्य में भी झारखंड और देश का नाम रोशन कर सकें।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed