झारखंड में बैलेट पेपर से होगा नगर निकाय चुनाव,

0
Advertisements
Advertisements

झारखंड: झारखंड में इस बार नगर निकाय चुनाव बैलेट पेपर से होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने यह निर्णय लेते हुुए बैलेट पेपर की छपाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
चुनाव के लिए कुल 45 लाख बैलेट पेपर की छपाई होगी। आयाेग के निर्देश पर सभी जिलों में निकाय चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत वार्डों व मतदान केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है।बताया जाता है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने ईवीएम की अनुपलब्धता के कारण बैलेट पेपर से चुनाव कराने के लिए निर्णय लिया है। निकाय चुनाव के लिए जितनी संख्या में ईवीएम की जरूरत है, उतनी राज्य में उपलब्ध नहीं है।इसके लिए पूर्व में दूसरे राज्यों पर भी निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन इस बार पड़ोसी राज्यों से ईवीएम की उपलब्धता नहीं हो सकी है। यह भी कहा जा रहा है कि वर्तमान में जो ईवीएम उपलब्ध है, उसकी अवधि समाप्त हो चुकी है।
दूसरी तरफ, कंपनियों ने न ईवीएम उपलब्ध कराने के लिए एक वर्ष का समय मांगा है। इधर, आयोग ने बैलेट बॉक्स के रंगरोगन तथा चुनाव के दौरान चुनाव पदाधिकारियों द्वारा प्रयोग किए जानेवाले बुकलेटों के प्रकाशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।नगर निकाय चुनाव में बैलेट पेपर अलग-अलग रंगों में रहेगा. यानी अध्यक्ष के लिए अलग रंग का बैलेट पेपर रहेगा. वहीं वार्ड सदस्य के लिए अलग रंग का बैलेट पेपर. मतदाता को मतदान के दौरान दो बैलेट पेपर मिलेगें और अलग-अलग बैलेट बॉक्स में इसे डालना होगा. राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद के अनुसार, पर्याप्त संख्या में बैलेट बॉक्स उपलब्ध हैं. जिलों में मतदान केंद्रों के अनुसार से इसका आकलन किया जा चुका है और ब्लैक बॉक्स की रंगाई पुताई भी की जा रही है.इधर, बैलेट पेपर की छपाई के लिए प्रिंटिंग प्रेस के चयन की तैयारी आयोग ने शुरू कर दी है. आमतौर पर बैलेट पेपर कोलकाता में प्रिंट होता था, लेकिन इस बार स्थानीय स्तर पर यानी रांची में ही प्रिंट कराने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए आयोग के द्वारा प्रिटिंग प्रेस की चयन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed