खासमहल से गोविंदपुर तक की सड़क की स्वीकृति मिलने पर और टेंडर निकालने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत खासमहल से गोविंदपुर होते हुए जादूगोड़ा तक पथ निर्माण की स्वीकृति मिलने पर और टेंडर निकालने पर परसुडीह त्रिवेणी चौक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच में लड्डू वितरण कर खुशी जाहिर की. इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मानिक मल्लिक ने कहा कि यह सड़क की स्थिति काफी जर्जर थी यहां के लोग इस सड़क का निर्माण करवाने के लिए लगातार मांग कर रहे थे। विधायक मंगल कालिंदी के लगातार प्रयास से इस सड़क की स्वीकृति मिली है अब सड़क का टेंडर हो रहा है और जल्द इस सड़क का निर्माण होगा. मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि हेमंत सरकार में लगातार हर छेत्र में हो रहा तेजी से विकास हो रहा है। इस मौके पर मानिक मल्लिक , मिथुन चक्रवर्ती, जितेंद्र सिंह, संजय सिंह, बिल्टू सरकार ,पालू दा, मिलन मजूमदार, बाबू दे, सोमनाथ मंडल ,मोतीलाल, नंदू , सुमित चिडु ,संतोष ओजा ,तरुण पाल ,निमाई हेंब्रम, नेपा, बापी कालिंदी ,आनंद दा,राजा, आदि कई झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे..

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  सोना देवी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने आज रांची के गढखटंगा स्थित भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण किया

Thanks for your Feedback!

You may have missed