निवेश के मोर्चे पर झारखंड पिछड़ा, 17 बड़े राज्यों में मिला 16वां स्थान

Advertisements

रांची : निवेश को बढ़ावा देने और कारोबारी माहौल के आकलन के लिए जारी इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स 2026 में झारखंड को 17 बड़े राज्यों में 16वां स्थान मिला है। नीति आयोग द्वारा जारी इस सूचकांक में राज्यों को निवेश आकर्षित करने की क्षमता, नीतियों, आधारभूत संरचना, नियामकीय व्यवस्था और अन्य मानकों के आधार पर परखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, बड़े राज्यों की श्रेणी में गुजरात शीर्ष स्थान पर रहा, जबकि महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने इसके बाद जगह बनाई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

झारखंड की रैंकिंग निवेश के अनुकूल माहौल को लेकर राज्य के लिए चिंता का विषय मानी जा रही है। इंडेक्स में राज्यों का मूल्यांकन इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजनेस क्लाइमेट, संसाधन, सरकारी नीतियां, रेगुलेटरी सुविधा, संस्थागत व्यवस्था, वित्तीय स्थिति और पर्यावरणीय मजबूती जैसे आठ प्रमुख क्षेत्रों के आधार पर किया गया है।

नीति आयोग के अनुसार, इस इंडेक्स का उद्देश्य राज्यों के बीच निवेश आकर्षित करने की क्षमता को मापना और सुधार के लिए प्रतिस्पर्धात्मक माहौल तैयार करना है। रिपोर्ट में गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गोवा और ओडिशा को बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों की श्रेणी में रखा गया है।

About The Author

See also  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द; 11 होमगार्ड जवान तैनात

You may have missed