झारखंड क्षत्रिय महिला संघ का दलमा व्यू प्वाइंट में भव्य वनभोज, खेल-मस्ती का आनंद लिया गया


जमशेदपुर: झारखंड क्षत्रिय महिला संघ ने अपने सदस्यों और परिवार वालों के लिए वनभोज/पिकनिक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जमशेदपुर के प्रसिद्ध दलमा व्यू प्वाइंट मरीन ड्राइव में आयोजित हुआ।

संघ की अध्यक्ष डॉ. कविता परमार और मंजू सिंह के नेतृत्व में संपन्न इस वनभोज में साकची, टेल्को, बागबेड़ा, सीतारामडेरा, बिष्टुपुर, कदमा, आदित्यपुर, सिदगोड़ा और सुंदरनगर जैसी इकाइयों की क्षत्रिणियों ने भाग लिया। लगभग 250 महिलाएं इस आयोजन में शामिल रहीं।
मनोरंजन के लिए कई खेल-प्रतियोगिताएं रखी गईं, जिनका संचालन प्रीति, शिवानी, अर्चना और रीता ने किया। प्रतियोगिताओं में म्यूजिकल चेयर, पासिंग बॉल और होजी जैसे खेल शामिल थे। प्रत्येक खेल में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार भी वितरित किए गए।
खेल-कूद के बाद एक परिचय सत्र भी रखा गया, जहाँ सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे से परिचय साझा किया। इसके अलावा समाज को मजबूत और उन्नत बनाने के विषय पर सकारात्मक चर्चा भी हुई।
संघ की संरक्षिका देविका सिंह, मंजू रानी सिंह, सत्या सिंह और प्रतिमा सिंह ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और भविष्य के लिए कई सुझाव भी साझा किए। इस तरह का आयोजन महिलाओं को एक साथ जोड़ने और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने में सहायक साबित हुआ।



