झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज में पर्यावरण पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में लिया हिस्सा

0
Advertisements
Advertisements

झारखंड: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) को-ऑपरेटिव कॉलेज के तत्वावधान में एक्सएलआरआई में आयोजित “इनवायरमेंटल म्यूटाजेनेसिस एंड एपिजेनेटिक्स इन रिलेशन टू ह्यूमन हेल्थ” विषयक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। यह सम्मेलन ईएमएसआई (इनवायरमेंटल म्यूटाजेन सोसाइटी ऑफ इंडिया) द्वारा आयोजित किया गया है।अवसर पर राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण रोकथाम पर जोर दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य का संबंध अत्यंत गहरा और संवेदनशील है। औद्योगिकीकरण, शहरीकरण, प्रदूषण और बदलती जीवन-शैली के कारण आज मानव स्वास्थ्य पर कई नई चुनौतियां उत्पन्न हो रही हैं। हवा, पानी, मिट्टी और भोजन के माध्यम से होने वाला प्रदूषण मानव शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है, जिससे आनुवांशिक और स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं बढ़ रही हैं।
राज्यपाल ने कहा कि इस सेमिनार में उपस्थित वैज्ञानिक और शोधकर्ता अपने ज्ञान एवं अनुसंधान को समाज के हित की दिशा में कार्य करें. झारखंड के विश्वविद्यालयों में शोध की दिशा में गुणवत्तापूर्ण प्रयास हो रहे हैं. विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को समाज की समस्याओं के समाधान के अध्ययन का केंद्र बनना चाहिए. प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए स्वस्थ समाज और स्वस्थ पर्यावरण आवश्यक है. इस दिशा में शोधकर्ता लगातार अनुसंधान करते रहें.सेमिनार में ईएमएसआइ की अध्यक्ष वाणी प्रिया गांगुली ने संस्था का विस्तृत परिचय दिया. उन्होंने बताया कि उनकी संस्था में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक जुड़े हुए हैं, जो लगातार पर्यावरण और स्वास्थ्य की समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सोच है कि समाज में हर व्यक्ति स्वस्थ रहे. उन्होंने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस शिक्षा, स्वास्थ्य, शोध की दिशा में नया अध्याय लिखेगा. सेमिनार के जरिए पर्यावरण, जैव विविधता और डीएनए में हो रहे कई बदलाव को हमें समझने का मौका मिलेगा और नई समस्याओं की तकनीकी समाधान की दिशा में यह सेमिनार बेहतर साबित होगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed