दिनदहाड़े फ्लैट का ताला तोड़कर 20 लाख के जेवरात पर हाथ साफ, मचा हड़कंप

Advertisements

रांची : शहर के डार्लिंग अपार्टमेंट में दिनदहाड़े चोरों ने एक फ्लैट का ताला तोड़कर करीब 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई जब फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था। घर लौटने पर परिजनों ने सामान बिखरा देखा और चोरी की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  हिंदी को आधुनिक ज्ञान-विज्ञान, तकनीक और नवाचार से जोड़ने पर जोर, हिंदी पखवाड़ा–2026 के प्रतिभागी सम्मानित

You may have missed