Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मौसम विभाग की ओर से पूर्व में किये गये पुर्वानुमान के अनुसार मौसम ने अंगड़ाई लेना शुरू कर दिया है. गुरुवार की सुबह 10 बजे तक की बात करें तो मौसम का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री पर पहुंच गया है. न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री पर था. हो सकता है शाम होते-होते जमशेदपुर के तापमान में और बढ़ोतरी हो. पिछले तीन दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इसी तरह से राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम तापमान 39.0 पर रहा. इसी तरह से डालटेनगंज का तापान 41.9 डिग्री पर रहा जबकि बोकारो 40.1 डिग्री पर रहा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

राज्य के अन्य जिले का तापमान एक नजर

राज्य के अन्य जिले की बात करें तो गोड्डा जिले का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री पर रहा. इसी तरह से देवघर का 41.5 डिग्री पर. गढ़वा का 40.2 डिग्री पर, गिरिडीह का अधितम तापमान 40.2 डिग्री पर रहा. गुमला की बात करें तो अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री पर, हजारीबाग का 38.1 पर और खुंटी का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री पर रहा.

Advertisements
See also  टाटा स्टील प्लांट में बड़ी चोरी नाकाम, 100 किलो कॉपर के साथ चोर पकड़ा गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed