जमशेदपुर की सिदगोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ, देशी कट्टे के साथ मनीफिट के शुभम नायडू को किया गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:जमशेदपुर की सिदगोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।  पुलिस ने देशी  कट्टे के साथ मनीफिट के शुभम नायडू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तार न्यू बारीडीह से उस वक्त की जब वह जांच के दौरान पुलिस को देखकर भाग रहा था।  पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ा। तलाशी के दौरान पुलिस ने शुभम के कमर से देशी कट्टा बरामद किया गया।  पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में था इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजित कुमार ने बताया कि न्यू बारीडीह में पुलिस जांच अभियान चला रही थी।  तभी आरोपी एक बाइक से पहुंचा पुलिस को देख वह भागने लगा तभी उसे खदेड़कर पकड़ा गया। आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नही है, उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  ग्रामीण इलाके में हाथी का आतंक: सुंदरनगर क्षेत्र में कई घरों की दीवार और गेट तोड़े

Thanks for your Feedback!

You may have missed