समाज सुधारक एवं कवयित्री सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में भारत की प्रथम महिला विद्यालय की संस्थापिका, समाज सुधारक एवं कवयित्री सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर महाविद्यालय के वोकेशनल विभाग की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में सावित्रीबाई फुले के चित्र पर प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक एवं अन्य शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण किया गया। वोकेशनल विभाग के प्रो अमरनाथ सिंह ने स्वागत करते हुए सावित्री बाई फुले के व्यक्तित्व और कृतित्व के ऊपर प्रकाश डाला।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक ने अपने वक्तव्य में कहा कि उन्नीसवीं सदी में मानसिकता थी कि लड़की घर संभालने, खाना बनाने और सन्तानोपत्ति करने के लिए ही होती है। पुरुषप्रधान समाज में पुरुष की अपेक्षा रही है कि महिला घर गृहस्थी संभाले, इस व्यवस्था में यदि थोड़ा भी परिवर्तन होता है तो घर की महिला का विरोधी सबसे पहले उसके घर का पुरुष ही बनता है। आज भी कमोबेश यही मानसिकता पुरुष प्रधान समाज में है। सावित्री बाई फुले के समय में जब यह मानसिकता अपने चरम पर थी, तब उन्होंने समाज की परवाह किये बिना बालिका शिक्षा, विधवा विवाह जैसे समाज को परिवर्तित करने वाली सोच को लेकर घर से निकली। आज आवश्यक है कि एक नारी को अपने पैरों पर खड़ा रहना चाहिए। परंतु सवाल आज यह है कि आज महिलाएं आज भी सुरक्षित हैं ?

महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिलचंद्र पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि सावित्री बाई फुले द्वारा किया गया कार्य सराहनीय रहा है, उनके किये गए प्रयासों का प्रतिफल आज हम सभी को दिखाई पड़ता है। आज शिक्षा के क्षेत्र में नारी शिक्षा का प्रतिशत पुरुषों के बराबर पहुँच रहा है। प्रो सुनीता गुड़िया ने सावित्री बाई फुले के द्वारा किये गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा सभी प्रकार के समस्याओं का समाधान कर सकती है। छात्र प्रतिनिधि हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि आज देर से ही सही सावित्री बाई फुले के बारे में लोग जागरूक हुए हैं, क्योंकि इतिहास को कभी छुपाया नहीं जा सकता।

See also  बीमार महिला की मौत से परिवार में शोक, विधायक पहुंचे और दिया मदद का आश्वासन

कार्यक्रम का संचालन अपूर्वा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन फैज़ल ने किया। इस अवसर पर प्रो. सुदेष्णा बनर्जी, प्रो कंचन गिरि, डॉ. श्वेता कुमारी, प्रो. गीता कुमारी, प्रो. शोभा मुवाल, प्रो. सुरभि सिन्हा, प्रो. हरेन्द्र पंडित, प्रो. शाहिना नाज़, प्रो कशिश, प्रो अमित मेहता व अन्य शिक्षकों के साथ अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। यह जानकारी मीडिया प्रभारी प्रो हरेन्द्र पंडित ने दी।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed