जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय बायोटेक्नोलॉजी विभाग के द्वारा ”विश्व पृथ्वी दिवस“ के अवसर पर सिदगोड़ा कैम्पस में जागरूकता रैली का किया गया आयोजन 

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, बायोटेक्नोलॉजी विभाग के द्वारा सिदगोड़ा कैंपस में ”विश्व पृथ्वी दिवस“ का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में विभाग के छात्राओं के द्वारा एक पर्यावरण-जागरूकता रैली निकाली गयी जिसे कुलपति महोदया प्रो0(डॉ0) अंजिला गुप्ता के द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया। रैली को विश्वविद्यालय कैम्पस से सूर्य मंदिर चौराहे तक के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर विभाग के छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पर्यावरण जागरुकता से संबंधित पोस्टर का प्रर्दशन एवं स्लोगन, आदि गतिविधियों के साथ कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर विभाग के वरीय शिक्षक डॉ0 विश्वराज लाल एवं शिक्षिका डॉ0 कु0 श्वेता एवं बड़ी संख्या में छात्राओं के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इसी क्रम में पर्यावरण संरक्षण के महत्व को डॉ0 विश्वराज लाल ने बताते हुए छात्राओं से साफ-सफाई एवं पलास्टिक मुक्त जीवन-शैली अपनाने तथा इसके लिए आम जनों को प्रेरित करने का अभियान चलाने का शपथ लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  मानगो नगर निगम में उपमेयर चुनाव को लेकर तेज हुई सियासी हलचल, कई नेताओं की दावेदारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed