जिला स्तरीय महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल में बनी विजेता

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर में जिला स्तरीय महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता-2023 का आयोजन किया गया। इसमें फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कैरम एवं शतरंज की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इसमें भाग लेने वाली टीमें इस प्रकार थीं –जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर, आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर, आर्का जैन विश्वविद्यालय,जमशेदपुर, एनएसयू, जमशेदपुर तथा एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कुलपति प्रो.(डॉ.) अंजिला गुप्ता ने बताया कि यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने अपने प्रदर्शन से सबको आकर्षित किया। बास्केटबॉल में जहां जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी विजेता बनी वहीं गर्ल्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता रही। लगभग सभी तरह की प्रतियोगिताओं में छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर है। मैं स्पोर्ट्स एंड कल्चरल कमिटी के अध्यक्ष डॉ. सनातन दीप और उनकी पूरी टीम को इन उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई प्रेषित करती हूं।

जया कुमार (कप्तान), सिम्मी कुमारी, श्रुति दीक्षित, रागिनी कुमारी, अंजलि सौरभ, ख़ुशी कुमारी शुक्ला एवं सिवानी कुमारी विजेता जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय गर्ल्स बास्केटबॉल टीम की सदस्य हैं। इस प्रतियोगिता में आर्का जैन विश्वविद्यालय की छात्राएं रनर अप रही। गीता टुडू (कप्तान), लबोनी सिंह, जया कुमार, सिम्मी कुमारी, श्रुति दीक्षित, रागिनी कुमारी, अंजलि सौरभ, खुशी कुमारी शुक्ला एवं सिवनी कुमारी उपविजेता गर्ल्स वालीबॉल टीम की सदस्य हैं।

Advertisements
See also  धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की मांग तेज: सिंहभूम चैंबर का शनिवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन

Thanks for your Feedback!

You may have missed