जमशेदपुर यूज्ड कार डीलर एसोसिएशन का वन भोज, व्यापारिक चुनौतियों पर हुआ गहन मंथन

0
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर यूज्ड कार डीलर एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को डिमना लेक परिसर में वन भोज सह बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के 100 से अधिक यूज्ड कार डीलरों ने भाग लिया और सौहार्दपूर्ण माहौल में आपसी संवाद के साथ व्यापार से जुड़ी अहम समस्याओं पर चर्चा की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष बसंत अग्रवाल, उपाध्यक्ष नवीन कुमार जैन, सह सचिव बबलू जी सहित अश्विनी जी, संजय जी, नवीन बापी और बिट्टू जैसे कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन की एकजुटता और मजबूती पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक का मुख्य मुद्दा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स द्वारा विज्ञापन शुल्क में की जा रही लगातार बढ़ोतरी रहा, जिसे डीलरों ने मनमाना और अनुचित बताया। इसके अलावा आरटीओ कार्यालय से जुड़ी प्रक्रियात्मक अड़चनों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ, जिनके कारण डीलरों को रोजमर्रा के कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

डीलरों ने इस बात पर भी चिंता जताई कि कुछ फर्जी और असामाजिक तत्व इस व्यवसाय में गलत गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे ईमानदार कारोबारियों की छवि प्रभावित हो रही है। ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई, पारदर्शी लेनदेन और ग्राहकों को वाजिब कीमत पर सुरक्षित व भरोसेमंद वाहन उपलब्ध कराने को लेकर सर्वसम्मति बनी।

कार्यक्रम के अंत में संगठन को और मजबूत करने, प्रशासन के साथ संवाद बढ़ाने और ग्राहक हितों के अनुरूप निष्पक्ष व ईमानदार व्यापार को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed