जमशेदपुर ट्रैफिक डीएसपी ने बिष्टुपुर ट्रैफिक थाना के एएसआई का काटा चालान, बिना हेलमेट बाइक पर कर रहे थे सफर, ट्वीट के बाद की कार्रवाई

Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- जमशेदपुर के ट्रैफिक डीएसपी बबन सिंह इन दिनों शहर में ट्रैफिक नियमों को लेकर काफी सख्त नजर आ रहे है. वे नियम की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते नजर आ रहे है. सोमवार को उन्होंने बिष्टुपुर ट्रैफिक थाना के एएसआई दशरथ यादव का ही चालान काट दिया. दसरथ यादव बिना हेलमेट बिष्टुपुर से आदित्यपुर स्थित अपने घर जा रहे थे. इसी बीच किसी ने उनकी फोटो लेकर ट्वीट कर शिकायत कर दी थी. इस शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने दसरथ यादव को कार्यालय बुलाया और एक हजार रूपए का चालान कर दिया. दशरथ यादव ने डीएसपी ट्रैफिक के कार्यालय में चालान भरा जिसके बाद उसे आगे से ऐसा नही करने की हिदायत दी गई. ट्रैफिक डीएसपी बबन सिंह ने बताया कि बीते दिनों किसी ने ट्विटर पर फोटो डालकर शिकायत की थी जिसके बाद कार्रवाई करते हुए फोटो में दिख रहे गाड़ी के नंबर से दोनो का पता लगाया गया. पूछताछ में पता चला कि दशरथ जैप 6 के साथी के साथ आदित्यपुर स्थित घर जा रहा था. उन्होंने बताया कि ट्रैफिक नियम सभी के लिए सामान्य है चाहे वह पुलिस कर्मी ही क्यों ना हो.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed