जमशेदपुर: टाइगर क्लब संचालक और कांग्रेस कार्यकर्ता आलोक मुन्ना की गोली मारकर हत्या

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर रोड नंबर-4 में अपराधियों ने दिनदहाड़े टाइगर क्लब के संचालक और कांग्रेस कार्यकर्ता आलोक कुमार उर्फ मुन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब घात लगाकर बैठे अपराधियों ने आलोक मुन्ना को सामने से चार गोलियां मारी। गोली लगते ही आलोक मुन्ना मौके पर गिर पड़े।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अस्पताल में हुई मौत की पुष्टि

घायल अवस्था में आलोक मुन्ना को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

विवादित छवि और अपराध की जांच

बताया जा रहा है कि आलोक मुन्ना पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। इसके बावजूद वह सामाजिक कार्यों और राजनीति में सक्रिय थे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

क्षेत्र में तनाव का माहौल

इस हत्या ने कदमा क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों को पकड़ने और हत्या के पीछे की वजह का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

Advertisements
See also  एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी, सोना देवी विश्वविद्यालय में फार्मेसी शिक्षा के जनक माने जाने वाले महादेव लाल श्रॉफ की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed