Jamshedpur SDO Parul Singh transferred: जमशेदपुर की एसडीओ पारुल सिंह का हो गया तबादला

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । पदभार संभालते ही शहर में चर्चा में रहीं एसडीओ पारुल सिंह का तबादला कर दिया गया है. उनके स्थान पर आईटीडीए की पूर्व परियोजना निदेशक शताब्दी मजुमदार को भेजा गया है. पारुल सिंह समेत कुल छह प्रशासनिक पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. एडीएम लॉ एंड आर्डर अमरेंद्र कुमार को कृषि पशुपालन और सहकारिता विभाग का उप सचिव बनाया गया है. एनईपी के निदेशक सह प्रभारी एडीसी अजय क मार साव का तबादला कोल्हान के परिवहन प्राधिकार सचिव के रूप में कर दिया गया है. मानगो नगर निगम के अपर आयुक्त रंजीत लोहरा को स्वास्थ्य विभाग में उप सचिव बनाया गया है. कार्यपालक पदाधिकारी सुमित प्रकाश का तबादला ग्रामीण विकास विभाग में कर दिया गया है. जिला कल्याण पदाधिकारी राजेंद्र गुप्ता की जगह पर सरायकेला के डीटीओ शंकराचार्य की पोस्टिंग की गई है. एडीएम लॉ एंड आर्डर के खाली पद पर खूंटी के एसडीएम अनिकेत सचान को पदस्थापित किया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  आरवीएस कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह, शिक्षकों और कर्मचारियों ने साझा की खुशियां

Thanks for your Feedback!

You may have missed