नए साल से पहले एक्शन में जमशेदपुर पुलिस…ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने डिमना लेक का किया निरीक्षण, हुड़दंगियों पर कसेगा शिकंजा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- जमशेदपुर में नए वर्ष के आगमन को लेकर संभावित भीड़ और हुड़दंग पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आए। इसी कड़ी में उन्होंने शहर के प्रमुख पिकनिक और पर्यटन स्थलों का स्वयं निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना शुरू किया है। आज ग्रामीण एसपी ने डिमना लेक का निरीक्षण किया, जहां हर वर्ष नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी ने डिमना लेक क्षेत्र में तैनात पुलिस बल की व्यवस्था, प्रवेश और निकास मार्ग, ट्रैफिक नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और जवानों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, शराब सेवन, छेड़खानी या हुड़दंग को सख्ती से रोका जाए। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, लगातार पेट्रोलिंग और सघन निगरानी रखने का निर्देश भी दिया गया।

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि नए वर्ष के जश्न के दौरान आम लोगों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पिकनिक स्थलों पर आने वाले परिवारों, महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित माहौल देना पुलिस की जिम्मेदारी है। इसके लिए ड्रोन निगरानी, चेकिंग अभियान और ट्रैफिक व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि कानून तोड़ने वालों और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि लोग शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में नए वर्ष का स्वागत कर सकें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed