Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो पुलिस ने एक देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ सद्दाम हुसैन उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया है. मानगो गोलचक्कर के पास से काले रंग की पल्सर बाइक पर वह घूम रहा था. वह किसी बड़े आपराधिक वारदात को अंजाम देने के फिराक में था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में पुलिस की एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. उस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को धर-दबोचा. तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोहा का देशी निर्मित पिस्टल मैगजीन सहित तथा 7.65 एमएम का जिंदा कारतूस बरामद किया गया. साथ ही पुलिस ने एक काले रंग का पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद किया. पुलिस की गिरफ्त में आया युवक सद्दाम हुसैन उर्फ बाबू आजादनगर रोड नंबर-3, क्रॉस रोड नंबर-9 का रहनेवाला है.

Advertisements
See also  आदित्यपुर के शेरे पंजाब चौक के पास अवैध निर्माण पर काम रोकने का आदेश जारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed