जमशेदपुर : पत्रकार नानक के बेटे नवल सिंह ने JEE मेन्स में 98.73 परसेंटाइल हासिल कर शहर का नाम किया रोशन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जेईई मेन्स (2026) के परिणाम में शहर के वरिष्ठ पत्रकार नानक सिंह और प्रधानाचार्या नवदीप के पुत्र नवल सिंह का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 98.73 परसेंटाइल अंक हासिल कर जमशेदपुर सहित अपने परिवार का मान बढ़ाया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

नवल ने अपनी कठिन मेहनत और आत्मविश्वास से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अब उनका लक्ष्य JEE एडवांस्ड में अच्छा स्कोर कर आईआईटी में कंप्यूटर साइंस में प्रवेश पाना है।

नवल का कहना है कि परिवार के सहयोग और अपनी पढ़ाई में लगातार प्रयास के कारण ही वे इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि जमशेदपुर के शिक्षा प्रेमियों के लिए भी गर्व का विषय है।

उनकी सफलता शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है। नवल की कहानी अन्य छात्रों को भी प्रेरणा दे रही है कि लक्ष्य की दिशा में समर्पण और निरंतर प्रयास से उच्च सफलता पाई जा सकती है।

Advertisements
See also  नेपाल में Gen‑Z आंदोलन के बाद पहला चुनाव शुरू, 1.89 करोड़ मतदाता बलेंद्र शाह और ओली जैसे नेताओं के बीच निर्णायक मुकाबले के लिए वोटिंग में जुटे

Thanks for your Feedback!

You may have missed