जमशेदपुर: भारत जोड़ो संवाद कार्यक्रम में सैकड़ो कांग्रेसी नेता माइकल जॉन ऑडिटोरियम में जुटे, कई दिग्गज नेताओ का हुआ जुटान, video….

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: राहुल गांधी की अगुवाई में हुई भारत जोड़ो यात्रा को एक साल पूरे हो गए हैं. एक साल पूरे होने पर अब जमशेदपुर में भी कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो संवाद यात्रा निकाली. नफरत छोड़ मोहब्बत का संदेश लेकर कांग्रेसी हर जिले में भारत जोड़ो संवाद यात्रा का आयोजन किए. जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सरायकेला जिला समेत अन्य जगहों पर भी यह आयोजन किया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में भारत जोड़ो संवाद कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेसी शामिल हुए. कांग्रेस भवन से शुरू हुई इस यात्रा में झारखंड ग्रामीण मंत्री आलमगीर आलम, झारखंड स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, झारखंड प्रभारी अल्पसंख्यक विभाग उमेर खान, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग मंजूर अंसारी, प्रदेश सचिव रिजवान खान, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग रेहान खान, मोहसिन आलम, सरवर आलम, तसलीमा मलिक, मुबारक मोमिन, समीम अली, अब्दुल हकीम, अरमान अली, सांसद प्रतिनिधि रुईदास चाकि, रमेश बालमुचु, कमल नयन, गुफरान खान, इरफान खान, दिलशाद अंसारी, अमजद अंसारी, अयान खान, कमलेश सिंह समेत अन्य नेता भी शामिल हुए.

video…

 

 

इस संवाद कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने बाइक रैली निकाली, जहां आदित्यपुर टाटा कांड्रा मुख्य सड़कों से होते हुए जमशेदपुर माइकल जॉन ऑडिटोरियम पहुँची. यह रैली प्रदेश सचिव रिजवान खान और अल्पसंख्यक विभाग के अदित्यपुर नगर अध्यक्ष रेहान खान के नेतृत्व में निकाली गई. सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता बाइक रैली व हुजूम लेकर जमशेदपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम पहुँचे. जहां माइकल जॉन में भी भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे.

 

 

बता दे कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव रिजवान खान ने कहा कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे हो गए हैं. और अब कांग्रेसी अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारत जोड़ो संवाद कार्यक्रम सम्मेलन का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि, देश के वर्तमान हालात में जब क्षेत्रियता, धर्म, सांप्रदायिकता के नाम पर देश की सत्ता में बैठे हुए लोग राजनीति कर रहे हैं तो कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई उम्मीद लेकर सामने आई थी. उन्होंने कहा कि, मोहब्बत का संदेश लेकर आज पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं.

 

See also  गम्हरिया टायो कॉलोनी निवासी आयुष कुमार ने आईएएस जारी परिणाम में 147वां रैंक हासिल किया

 

उधर अल्पसंख्यक विभाग के आदित्यपुर नगर अध्यक्ष रेहान खान ने कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देशभर में राहुल जी ने 100 से अधिक बैठक की. 100 छोटी सभाएं, 13 विशाल सार्वजनिक सभाएं, 12 प्रेस कांफ्रेंस और अनगिनत आम बैठकों के माध्यम से देशवासियों के साथ अपने विचारों का आदान-प्रदान किया. कमरतोड़ महंगाई, अभूतपूर्व बेरोजगारी, नफरत जैसे मुद्दे थे. अब इन्हीं मुद्दों के साथ जमशेदपुर में भी भारत जोड़ो संवाद यात्रा निकाली गई है.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed