जमशेदपुर : उलीडीह में गैस सिलेंडर फटा, दो होटल जले

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :  शहर के उलीडीह में गुरुवार की देर रात एक गैस सिलेंडर के फट जाने से दो होटलों को अपनी आगोश में ले लिया. दोनों होटलों को घटना में लाखों का नुकसान हुआ है. होटल का सबकुछ जल गया है. गनिमत है कि घटना की जानकार होटल के कर्मचारियों को समय पर लग गई थी अन्यथा जान माल की भी क्षति हो सकती थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बगल का होटल भी आया चपेट में

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पहले जय तारा होटल में आग लगी थी. इसी होटल में गैस सिलेंडर फटने की सूचना है. इस होटल की आग ने ही बगल के जय गुरु भोजनालय को भी अपनी चपेट में ले लिया.

दमकल ने बुझायी आग

घटना की जानकारी दमकल कार्यालय को मिलते ही दमकल विभाग की टीम गाड़ी के साथ पहुंची और आग पर काबू पा लिया. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची हुई थी. घटना में कितने का नुकसान हुआ है इसका आकलन अभी लगाया जा रहा है.

Advertisements
See also  सोना देवी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने आज रांची के गढखटंगा स्थित भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण किया

Thanks for your Feedback!

You may have missed