जमशेदपुर: बेगुनिया टावर में रवि सिंह भाटिया के घर ईडी की रेड

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर कॉन्ट्रेक्टर्स एरिया स्थित बेगुनिया टावर में रवि सिंह भाटिया के घर बुधवार सुबह ईडी ने रेड की. बुधवार सुबह ईडी की टीम जमशेदपुर स्थित आवास पहुंची और छापेमारी शुरू की. इधर ईडी की टीम जुगसलाई स्थित गौशाला नाला रोड निवासी बिल्डर श्याम सिंह के आवास पर भी ईडी ने दबिश दी है. श्याम सिंह जमीन कारोबार से भी जुड़े है. सरायकेला खरसावां जिले में उनके कई मॉल भी है. टीम उनके आवास पर भी छापेमारी कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम आईएएस छवि रंजन के मामले में छापेमारी कर रही है. ईडी की जांच में यह बात सामने आई है. फिलहाल टीम छापेमारी कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  जेल में पुराने विवाद और इलाके में वर्चस्व को लेकर राजवीर पर हुई थी फायरिंग, पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांच

Thanks for your Feedback!

You may have missed