‘जमशेदपुर के कलाकारों ने शिमला में राष्ट्रीय नाटक प्रतियोगिता में पुरस्कार जीते’…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:–DATE के द्वारा डॉ शंकर शेष द्वारा लिखित नाटक ‘एक और द्रोणाचार्य’ जिसका सफल निर्देशन अनुज प्रसाद ने किया। उपरोक्त नाटक ने हिमाचल प्रदेश के शिमला एवं सोलन में नाटक के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता के झंडे गाड़ दिए। 32 टीमों द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिया गया जिसमें ‘एक और द्रोणाचार्य’ को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ एक्टर का पुरस्कार अमित कुमार को , सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के लिये अक्षत सिंह, द्वितीय सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिये कोमल ठाकुर, द्वितीय सपोर्टिंग एक्टर बिनोद कुमार, द्वितीय सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस ईशा सिंह को सम्मानित किया गया।सभी कलाकारों को सम्मानित करने के लिये G टाउन क्लब में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि स्वरूप श्री विजय सिंह राणा, वरिष्ठ रंगकर्मी हरि मित्तल, निजाम खान, श्रीमती रागिणी भूषण, डॉ प्रसेनजित तिवारी ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। सभी कलाकारों ने अपने अपने अनुभव साझा किए एवं जमशेदपुर में पुनः रंगमंच को बल प्रदान करने का संकल्प लिया। विजय सिंह राणा ने निर्देशक अनुज प्रसाद की भूमिका की भूरी भूरी प्रशंसा की। हरी मित्तल ने पुरस्कृत कलाकारों को सावधान किया कि पुरस्कार पा कर अंहकार में न डूबें। निजाम सर ने कलाकारों के मेहनत को सराहा। डॉ प्रसेनजित तिवारी ने टीम को पूर्ण सहयोग देने की घोषणा की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अल्पाहार के पश्चात कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed