जमशेदपुर के तीरंदाज श्रेय भारद्वाज का कमाल: 2 गोल्ड समेत 7 मेडल जीतकर बने ओवरऑल चैंपियन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के कदमा निवासी तीरंदाज श्रेय भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में जमशेदपुर का नाम रोशन किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में आयोजित 14वीं ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यह प्रतियोगिता 23 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स प्रथम वाहिनी, दुर्ग-भिलाई में आयोजित हुई थी। श्रेय भारद्वाज टाटा आर्चरी एकेडमी के पूर्व कैडेट रह चुके हैं और वर्तमान में साई एनसीओई कोलकाता में कोच रूपेश सिंह के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे हैं।

प्रतियोगिता में श्रेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किए। इनमें 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन का खिताब भी अपने नाम किया।

इसके अलावा श्रेय ने 30 मीटर स्पर्धा में नया रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 360 में 357 अंक हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

श्रेय भारद्वाज की इस उपलब्धि से जमशेदपुर और टाटा आर्चरी एकेडमी का नाम देशभर में गौरवान्वित हुआ है। उनकी सफलता पर खेल प्रेमियों और शहर के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

Advertisements
See also  ग्रामीण इलाके में हाथी का आतंक: सुंदरनगर क्षेत्र में कई घरों की दीवार और गेट तोड़े

Thanks for your Feedback!

You may have missed