जमशेदपुर :- मानगो थाना के हाजत में बंद अफसर ने किया आत्महत्या का प्रयास …

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- जमशेदपुर के मानगो थाना परिसर के हाजत में अफसर हुसैन उर्फ अफसर बच्चा ने ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया. इस घटना के बाद पुलिस के बीच हड़कंप मच गया जिसके बाद आनन-फानन में उसे तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पातल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार मानगो रोड नंबर एक इकबाल गार्डेन के पास दाईगुटू निवासी विजय गोराई के साथ अफसर बच्चा, अयान बच्चा और 8-10 अज्ञात ने मारपीट करते हुए पैसा और ग्राईंडर मशीन के अलावा बाइक की लूट कर ली थी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अफसर को हिरासत में लिया था. थाना के हाजत में रहने के दौरान गुरुवार दोपहर 3 बजे उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया. हालंकि उसके पास ब्लेड कहां से आया पुलिस इसकी जांच कर रही है. फिलहाल एमजीएम अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  दो राज्यसभा सीटों पर JMM का बड़ा दांव, सहयोगियों से दिलदार सहयोग की उम्मीद

Thanks for your Feedback!

You may have missed