जादूगोड़ा:आत्मरक्षा के लिए हैप्पकिड़ो का प्रशिक्षण ले रही है लड़किया

0
Advertisements

जादूगोड़ा। आत्मरक्षा के लिए जादूगोड़ा में हैप्पकिड़ो का प्रशिक्षण लड़कियों के लिए शौक बनता जा रहा है। यूसील अधिकारियो से लेकर कंपनी कर्मियों के बच्चे हैप्पकिड़ो का प्रशिक्षण लेकर आत्मरक्षा का गुर सीख रहे है गुर। यहां बताते चले कि हैप्पकिड़ो एक लोकप्रिय खेल है। जिसे आज की लड़कियां आत्म रक्षा के तौर पर सीख रही है। जिसकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां लगाने वाले कैंप में जादूगोड़ा की 30 से अधिक लड़किया यूसील कॉलोनी में हैप्पकिड़ो का प्रशिक्षण ले रही है,जिसका मकसद पढ़ाई के अतिरिक्त बुरी परिस्थितियों में आत्म रक्षा के तकनीक जानकर अपने को सबल व सशक्त बनाना है ताकि प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर हैप्पकिड़ो का प्रशिक्षण लेकर जादूगोड़ा का नाम रौशन किया जा सके। जिसको लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही यूसील अधिकारी आर के मोदी की पुत्री अनिका मोदी, व खुशी कहती है कि बीते चार सालो से मार्शल आर्ट्स के जरिए बैक्सिंग, जुड़ी, कराटे व हैप्पकिड़ो का प्रशिक्षण अमित साहू दे रहे है।सप्ताह में दो दिन प्रशिक्षण दी जाती है।इस प्रशिक्षण से अनुशासन, बेहतर स्वास्थ्य ताजगी का महसूस होता है।इस बाबत पूछे जाने पर तुरामडीह के प्रशिक्षक अमित साव कहते हैं कि हैप्पकिड़ो के प्रति लड़कियों व अभिभावको में जागरूकता आई है चार बच्चो से शुरू हुई यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अब 45 बच्चो तक पहुंच गया ,जिसमे लड़कियों की संख्या 30 से अधिक है।लड़किया हैप्पकिड़ो का प्रशिक्षण लेकर प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर जादूगोड़ा का नाम रौशन कर रही है।यह सब अभिभावकों के समर्थन से संभव हो पा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed