क्या ‘भूल भुलैया 4’ में ‘रूह बाबा’ बनकर फिर लौट रहे कार्तिक आर्यन?

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई: हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की रिलीज को आज एक साल हो गए हैं. इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने बड़ी अनाउंसमेंट कर दी है. डायरेक्टर ने ‘भूल भुलैया 4’ पर मुहर लगा दी है और इस बात का भी खुलासा कर दिया है कि फिल्म की अगली किश्त में कार्तिक आर्यन होंगे या नहीं. अनीस बज्मी ने ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक आर्यन के किरदार पर भी बात की है.बॉलीवुड हंगामा के साथ हालिया बातचीत में अनीस बज्मी ने ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक आर्यन के काम की तारीफ की. उन्होंने कहा- ‘बच्चे ने कमाल का काम किया. अगर भूल भुलैया न होती, तो दुनिया को उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग के बारे में कभी पता ही नहीं चलता. मैं कार्तिक के साथ कुछ कॉमेडी फिल्में प्लान कर रहा हूं.’भूल भुलैया 4’ में होंगे कार्तिक आर्यन?इस सवाल पर कि क्या अनीस बज्मी कार्तिक आर्यन के साथ ‘भूल भुलैया 4’ करने वाले हैं. डायरेक्टर ने कहा- ‘बिल्कुल. इस पर काम चल रहा है. इतने सालों में इस सीरीज को जो प्यार मिला है, उसका कोई मुकाबला नहीं है. तो हां, ये हो रहा है. बस एक ही बात है जिसकी मैं पुष्टि कर सकता हूं, वो ये है कि इसमें कार्तिक हैं.’ अनीस बज्मी ने ‘भूल भुलैया 4’ में विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के होने को लेकर कहा- ‘हो सकता है कि वो हो. लेकिन हो सकता है कि हमारे पास कोई और एक्ट्रेस हो जो पहले कभी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा न रही हो.’भूल भुलैया 3’ के बारे में बात करते हुए, अनीस ने कहा कि माधुरी दीक्षित और विद्या बालन के साथ काम करना सबसे अच्छा अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि इन दोनों दिग्गजों को एक साथ देखकर उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा कि वो किसी दिग्गज कलाकार के साथ काम कर रहे हैं। फिर अनीस से जब ‘भूल भुलैया 4’ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसमें विद्या और माधुरी फिर से नजर आ सकती हैं, लेकिन दूसरी ओर, एक नई एक्ट्रेस भी हो सकती जो पहले इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं रही है। अनीस की इस बात को सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।पिछली फिल्म पर काम करने के अपने अनुभव के बारे में उन्होंने कहा, “यह एक शानदार और मजेदार यात्रा थी और इस यात्रा को इतना खूबसूरत बनाने के लिए मैं अपने सभी प्यारे अभिनेताओं, निर्माताओं, तकनीशियनों और सेट का हिस्सा रहे सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।” उन्होंने फैंस का आभार भी व्यक्त किया और कहा, “शुक्रिया, आपके प्यार और दुआओं के लिए। ‘भूल भुलैया 3’ 1 नवंबर, 2024 को रिलीज हुई और साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed