आयरन लेडी इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती मनी, पान दुकान प्रियदर्शिनी चौक पर कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: आज जिला कांग्रेस कमेटी ने भारत रत्न, आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 108वीं जयंति मनाई है. कांग्रेसियों ने पान दुकान स्थित प्रियदर्शिनी चौक पर श्रीमती गांधी के स्टैच्यू पर माल्यार्पण किया और उनके सम्मान में नारे लगाए. वक्ताओं ने इस मौके पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व का बखान करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर मिठाईयां बांटी गई. कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष राज बागची एवं नगर अध्यक्ष राहुल यादव ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर आदित्यपुर युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजु लोहार, राजनगर प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश महतो, सांसद प्रतिनिधि सूरज महतो, महिला जिला अध्यक्ष संगीता प्रधान, फिरोज सरदार, राणा सिंह और भी कई सारे कांग्रेसी मौजूद रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  कांड्रा में भीषण सड़क हादसा: ड्यूटी जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पैर टूटा

Thanks for your Feedback!

You may have missed