ईरान में फंसे भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की चेतावनी: सीमा पर बिना अनुमति न जाएं

0
Advertisements
Advertisements

तेहरान : तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक अहम एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बिना दूतावास के पूर्व समन्वय के किसी भी स्थलीय सीमा (लैंड बॉर्डर) की ओर यात्रा न करने की चेतावनी दी गई है। दूतावास ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति ईरान की सीमा की ओर जाता है और तीसरे देश में प्रवेश नहीं कर पाता है, तो ऐसे मामलों में उसे सहायता प्रदान करना दूतावास के लिए संभव नहीं होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि ईरान से बाहर जाने के लिए सीमावर्ती रास्तों का इस्तेमाल केवल दूतावास से स्पष्ट मार्गदर्शन और अनुमति मिलने के बाद ही करना चाहिए। किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए भारतीय नागरिकों को जारी आपात हेल्पलाइन नंबरों (+98 912 810 9115, +98 912 810 9102, +98 912 810 9109, +98 993 217 9359) और ई‑मेल cons.tehran@mea.gov.in पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Advertisements
See also  जंग का असर पड़ोसी देश पर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

Thanks for your Feedback!

You may have missed