गैंगस्टर अखिलेश सिंह की बिरसानगर में बेनामी संपत्ति मामले में आइओ की हुई गवाही…

0

FILE PHOTO

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- बिरसानगर के सृष्टि गार्डन में गैंगस्टर अखिलेश सिंह की बेनामी संपत्ति के मामले में शुक्रवार को कोर्ट में आइओ (एसआइ) परम प्यारेलाल खालको और रामेश्वर उरांव की गवाही हुई. गवाही में दोनों आइओ ने घटना की जानकारी कोर्ट को दी. रामेश्वर उरांव ने गुरुवार को ही गवाही दी थी. इस मामले की अगली गवाही 13 मार्च को कोर्ट में होगी. इसके पहले पूर्व डीएसपी अनिमेष नैथानी की क्रास एग्जामिनेशन हुई थी. मामले में अखिलेश सिंह की ओर से अधिवक्ता विद्या सिंह और प्रकाश झा पैरवी कर रहे हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अखिलेश और गरिमा है मामले में आरोपी

इस मामले में गैंगस्टर अखिलेश सिंह और उसकी पत्नी गरिमा सिंह को आरोपी बनाया गया है. घटना के संबंध में बिरसानगर थाने में 29 मार्च 2017 को मामला दर्ज कराया गया था. दोनों पर आरोप लगा था की दूसरे के नाम से फ्लैट खरीदी है. इस कारण से पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. घटना के दिन जमशेदपुर की पुलिस टीम सृष्टि गार्डन में छापेमारी करने पहुंची हुई थी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने जमीन से संबंधित कई कागजात बरामद किया था. कागजातों के माध्यम से पुलिस ने बेनामी संपत्ति का मामला दर्ज कराया था.

Advertisements
See also  पार्षद किसी राजनीतिक दल के प्रभाव में आए बिना योग्य पार्षद को उपमेयर चुने : जलाडो

Thanks for your Feedback!

You may have missed