यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ जांच बैठी,

0
Advertisements
Advertisements

यूपी: दस रुपये वाला विस्कुट कितने का है, से चर्चा में आए यूपी के यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ हुई शिकायत में जांच बैठा दी गई है। जांच फिलहाल सीओ सदर देहात को दी गई है और तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। दोनों पक्ष को बयान दर्ज कराने के लिए सीओ कार्यालय बुलाया गया है। वहीं, दूसरी ओर शुक्रवार रात को शादाब और खुर्शीद का उसकी पत्नी के साथ वीडियो सामने आया, जिसमें तीनों समझौता करते दिख रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो का पुष्टि नहीं करता।यूट्यूबर शादाब जकाती के साथ काम करने वाली महिला के पति ने थाने पहुंचकर रोते हुए अपनी पत्नी पर उसे जान से मरवाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया। खुर्शीद उर्फ सोनू का आरोप है कि उसकी पत्नी बिना बताए घर से चली जाती है। साथ ही यूट्यूबर शादाब जकाती के साथ वीडियो बनाने के बहाने कई-कई दिनों तक घर से बाहर रहती है। उसने कहा कि पत्नी शादाब के कहने पर उसे धमकाती है, गालियां देती है। इतना ही नहीं वह बार-बार तलाक व थाने में शिकायत करने की धमकी देती रहती है।इस पूरे मामले को लेकर इंचौली थाना प्रभारी का कहना है कि महिला थाने पहुंची और अपने बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। सामने आए तथ्यों की गहन पड़ताल की जा रही है।नवंबर 2025 में इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती (Shadab Jakati) विवादों में आए। दरअसल उन पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपने एक वीडियो में नाबालिग बच्ची को शामिल कर आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट तैयार किया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल एक्टिविस्ट राहुल ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंच गया। आयोग के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शादाब जकाती को गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई।नवंबर 2025 में ही उनके एक और वीडियो को लेकर विवाद हुआ। दरअसल, फेमस यूट्यूबर शादाब जकाती ने उनके यूट्यूब अकाउंट पर एक शॉर्ट वीडियो अपलोड किया। इसमें वह डॉक्टर का किरदार निभाते हुए नजर आए। इस वीडियो के कारण वह दोबारा चर्चा में आए। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रेम सिंह ने शादाब जकाती के वीडियो की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि यह डॉक्टर्स की गरिमा पर सीधा हमला है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed