इंस्पेक्टर से बने डीएसपी स्तर के अधिकारियों को रिटायरमेंट से ठीक 1 दिन पहले दी जा रही पोस्टिंग, झारखंड का हाल

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : झारखंड पुलिस मुख्यालय का हाल यह है कि 7 महीने पहले इंस्पेक्टर से डीएसपी बनकर पोस्टिंग का इंतजार कर रहे चार डीएसपी स्तर के पुलिस अफसर को उनके रिटायरमेंट के ठीक 1 दिन पहले स्पेशल ब्रांच में पोस्टिंग दी गई है. डीएसपी के पद पर एक दिन की नौकरी करने के बाद चारों डीएसपी सेवानिवृत हो जाएंगे. बतादें कि झारखंड में 7 माह पूर्व 60 से अधिक पुलिस इंस्पेक्टर को प्रमोशन देकर उन्हें डीएसपी बनाया गया था. लेकिन स्थिति यह है कि इंस्पेक्टर से बने डीएसपी स्तर के अधिकारियों को रिटायरमेंट से ठीक 1 दिन पहले पोस्टिंग दी जा रही है. शुक्रवार को भी 31 जनवरी को रिटायर हो रहे चार डीएसपी स्तर के पुलिस अधिकारियों को पोस्टिंग दी गई है. इस संबंध में गृह कार्य आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है, साथ ही साथ मोमेंट ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है. जिन 4 डीएसपी स्तर के पुलिस अफसरों की पोस्टिंग स्पेशल ब्रांच में की गई है, वह सभी 31 जनवरी को एक साथ रिटायर हो जाएंगे. 31 जनवरी झारखंड पुलिस में उनकी नौकरी का आखिरी दिन होगा. यह सभी अफसर पिछले 7 महीने से अपनी पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे. लेकिन बानगी है कि इन्हें अपने रिटायरमेंट के एक दिन पहले पोस्टिंग मिली.आपको बता दें कि सात महीने पहले 60 से अधिक पुलिस इंस्पेक्टर डीएसपी में प्रोन्नत हुए थे. अब रिटायरमेंट के एक दो दिन पहले उन्हें पोस्टिंग दी जा रही है, ताकि बस पद का रिटायरमेंट बेनिफिट सभी को मिल सके. चार लोगों को शुक्रवार को पोस्टिंग मिली है, ये सभी 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले हैं. पहले भी जिन दो तीन लोगों को पोस्टिंग मिली, ऐसे ही रिटायरमेंट के दो चार दिन पहले मिली थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed