रांची में इंदौर जैसी आशंका: 321 इलाकों में फटी पाइपलाइन से दूषित पानी जाने का खतरा

0
Advertisements
Advertisements

रांची : रांची में भी इंदौर जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई जा रही है। शहर के 321 इलाकों में पाइपलाइन फटी और जर्जर हालत में है, जिससे पानी की सप्लाई के दौरान दूषित पानी घरों तक पहुंचने का खतरा बना हुआ है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार कई इलाकों में मुख्य पाइपलाइन से घरों तक जाने वाली लाइनें नालियों और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरती हैं। ऐसे में जब सप्लाई शुरू होती है, तो लीकेज वाली जगहों से गंदा पानी पाइप के अंदर जा सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस स्थिति में पानी में बैक्टीरिया और अन्य हानिकारक तत्व मिल सकते हैं, जिससे दस्त, उल्टी और पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। हालांकि अभी तक हर जगह से बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जोखिम को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

रातू रोड, किशोरगंज, पुरानी रांची, थड़पखना, कोकर, चुटिया, हिंदपीढ़ी, अरगोड़ा के निचले हिस्सों और कई नई कॉलोनियों में पाइपलाइन की स्थिति ज्यादा खराब बताई जा रही है। इन इलाकों में पाइप लंबे समय से मरम्मत के बिना चल रही हैं।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि टंकियों से शुद्ध पानी की आपूर्ति की जाती है और समय-समय पर जांच भी होती है। साथ ही जहां-जहां पाइपलाइन जर्जर है, वहां मरम्मत की प्रक्रिया जारी है। हालांकि लीकेज पूरी तरह खत्म न होने तक खतरा बना रह सकता है।

फिलहाल लोगों को सावधानी बरतने, पानी उबालकर पीने और लीकेज की सूचना संबंधित विभाग को देने की सलाह दी जा रही है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed