बहरीन में भारतीय ने आंखों देखी मिसाइल हमले की डरावनी कहानी बताई

0
Advertisements
Advertisements

बहराइच : मध्य पूर्व में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच बहरीन में फंसे एक भारतीय नागरिक ने मिसाइल हमले के बीच अपनी आंखों देखी दास्तान साझा की है।हरियाणा के रहने वाले असीम, जो पिछले तीन साल से बहरीन में IT पेशेवर के तौर पर काम कर रहे हैं, ने बताया कि सबेरे करीब 11:30 बजे अचानक मोबाइल पर इमरजेंसी अलर्ट आया। इसके कुछ ही मिनटों बाद आसमान में धमाके की आवाज गूंजी और लोग दहशत में पड़ गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

असीम ने अपने वीडियो में दिखाया कि उनके घर के पास ही अमेरिकी नौसेना के बेस के आसपास मिसाइलें गिरीं। हालांकि कई मिसाइलों को इंटरसेप्टर द्वारा हवा में ही नष्ट कर दिया गया, फिर भी कुछ मिसाइलें जमीन पर गिरीं, जिससे धुआं और भय का माहौल बन गया।उन्होंने बताया कि भीड़ सड़क की ओर भाग रही है और सभी सेफ्टी शेल्टरों की तरफ जा रहे हैं। लिफ्टें बंद हो गई थीं और लोग सीढ़ियों से बाहर निकल रहे थे। आसमान में काले धुएं के विशाल गुबार ने आसपास का इलाका भयावह बना दिया। असीम ने कहा कि युद्ध की वजह से बहरीन में फ्लाइट्स रद्द हो रही हैं, टैक्सी सेवाएँ बंद हैं और लोग बाजारों में जरूरत का सामान जुटा रहे हैं। रमज़ान के महीना होने के बावजूद यह स्थिति और भी मुश्किल बना रही है। अपने परिवार से बात करते हुए असीम ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि कई भारतीयों को यह नहीं पता कि संकट की स्थिति में वे कहां जाएं और उन्हें सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए।इस बीच खाड़ी देशों में तनाव की वजह से एयरस्पेस बंद हो गया है और लोगों को निकालने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed