भारतीय फुटबॉल संकट खत्म, ISL की कमान अब क्लबों के हाथ






जमशेदपुर : भारतीय फुटबॉल में चल रहे संकट के बीच इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर बड़ा समाधान सामने आया है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) और ISL क्लबों के बीच हुए समझौते के बाद लीग के व्यावसायिक संचालन की जिम्मेदारी अब क्लबों को दी जाएगी। इस नए मॉडल के तहत क्लब मिलकर ISL के कमर्शियल अधिकारों का प्रबंधन करेंगे, जबकि AIFF प्रशासनिक और नियामकीय भूमिका निभाता रहेगा।

समझौते के अनुसार, लीग के संचालन के लिए एक विशेष उद्देश्य वाली संस्था (SPV) बनाई जाएगी। क्लबों को व्यावसायिक फैसले लेने की अधिक स्वतंत्रता मिलेगी और AIFF को प्रशासनिक शुल्क के रूप में भुगतान किया जाएगा। इस व्यवस्था को भारतीय फुटबॉल के ढांचे को अधिक मजबूत और पेशेवर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.
इस फैसले से ISL के भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता कम हुई है। क्लबों और AIFF के बीच लंबे समय से चल रहे मतभेद के बाद बनी इस सहमति से आगामी सत्र के आयोजन का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।


