झारखंड बिहार में आयकर विभाग की ताबड़तोड़ छापामारी,


जमशेदपुर : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रांची, जमशेदपुर समेत झारखंड के कई जिले में एक साथ छापामारी की है. यह छापामारी आयकर विभाग के अनुसंधान शाखा ने की है. बाबा राइस मिल समूह से जुड़े लोगों के यहां यह छापामारी अहले सुबह शुरू की गयी. करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर यह छापामारी चल रही है. जमशेदपुर के एक कारोबारी के सीएच एरिया स्थित आवास में छापामारी की है. बताया जाता है कि वे लोग चावल का कारोबार करते है.अचानक हुई इस कार्रवाई से व्यापारिक जगत में हड़कंप मच गया है। फिलहाल छापेमारी की प्रक्रिया जारी है और विभाग की ओर से जांच के दायरे में आए कारोबारियों या प्रतिष्ठानों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। आयकर विभाग की टीमें जब्त दस्तावेजों, डिजिटल डेटा और वित्तीय लेन-देन की बारीकी से जांच कर रही हैं।अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही टैक्स चोरी की वास्तविक राशि और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।




