सप्ताहिक जनता मिलन में फरियादियों से मिले उपायुक्त , फरियादियों की समस्याओं से अवगत हो त्वरित समाधान के दिए निदेश

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला खरसावां:- समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में आज मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 50-60 फरियादि अपनी समस्याओं को लेकर जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के पास पहुंचे। इस दौरान उपायुक्त कोविड मानको का अनुपालन सुनिश्चित कर आवेदन के माध्यम से बारी-बारी से लोगो की समस्याओं से अवगत हुए। बताते चले की कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान भी हुआ तो वहीं अन्य प्राप्त समस्याओं एवं शिकायतों के निवारण के लिए उसे संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदन हसतांत्रित किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ज्ञात हो कि आज आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, आवास योजना, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, विधुत आपूर्ति , स्वास्थ विभाग, शिक्षा विभाग, समेत कई विभाग से संबंधित मामलो से उपायुक्त को अवगत हुए। उक्त मामलो के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारी को दूरभाष के माध्यम एवं कई विभाग को आवेदन हस्तांतरित करते हुए उक्त मामलो में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए समाधान करने के निर्देश दिए।

Advertisements
See also  मुकुरुडिह में 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Thanks for your Feedback!

You may have missed