कमरे में माशूका के साथ रंगरेलियां मना रहा था, पति

Advertisements
Advertisements

रांची :- रांची के डोरंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है. घटना का वीडियो भी बना लिया गया जिसे पुलिस को उपलब्ध कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.दस साल पहले दोनों की शादी हुई थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रांचीः जैप का एक जवान अपनी प्रेमिका के साथ कमरे में रंगरेलियां मना रहा था. इसी बीच उसकी पत्नी ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. जिसके बाद जमकर मारपीट हुई. पति और प्रेमिका ने मिलकर पत्नी की ही पिटाई कर दी. यह मामला रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र का है. घटना के बाद पीड़ित पत्नी ने डोरंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में पुलिस को वीडियो भी उपलब्ध कराया गया है.

जैप जवान का नाम विकास थापा है. उसकी पत्नी सुष्मिता ने जब पति और उसकी प्रेमिका को एक साथ पकड़ा तो बवाल बढ़ गया. पिटाई की वजह से विकास थापा की पत्नी बुरी तरह घायल हो गई. घटना के समय पति, पत्नी, प्रेमिका के अलावा कई अन्य लोग भी थे. इस दौरान घटना का वीडियो भी बना लिया गया जिसे पुलिस को उपलब्ध कराया गया है.

अवैध संबंधों को लेकर अक्सर होता रहता था विवाद

पीड़ित पत्नी सुष्मिता ने कहा कि 10 साल पहले उसकी शादी विकास थापा से हुई थी. शादी के बाद से ही सिपाही का संबंध किसी न किसी महिला या लड़की से रहा है. इन सब चीजों को लेकर दोनों में विवाद भी होता रहा है. सुष्मिता ने बताया कि हाल ही में उसके पति का संबंध जैप में कार्यरत एक युवती से था. अक्सर वह उसके घर आता-जाता था. इसकी जानकारी मिलने के बाद सुष्मिता कुछ महिलाओं के साथ युवती के घर पहुंची जहां दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया.

See also  रसोई गैस फिर महंगी: घरेलू सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल ₹115 बढ़े, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

इसके बाद दोनों का वीडियो बनाया जाने लगा. इसपर पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी को बुरी तरह मारने लगा. कमरे की लाइट बंद कर विकास की प्रेमिका भी सुष्मिता पर टूट पड़ी. जमकर दोनों ने सुष्मिता की पिटाई कर दी. इस मामले में सुष्मिता ने डोरंडा थाने में मामला दर्ज कराया है. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Advertisements

You may have missed