लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज के प्रांगण में बच्चों, शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर संविधान दिवस पर शपथ ली

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: आज लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज के प्रांगण में डिग्री और इंटर के विद्यार्थियों,NCC विंग के बच्चों, शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर संविधान दिवस पर शपथ ली तथा अपने देश को कैसे विकसित बनाएं इस पर मंथन भी किया। सभी लोगों ने प्रतिज्ञाबद्ध और कतरबद्ध होकर संविधान की शपथ ली तथा प्रभारी प्राचार्य डॉ विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा आज हम आजादी से रह रहे हैं, हमारा अपना गणतंत्र है और इस देश के सभी संसाधनों पर यहां के निवासियों और नागरिकों का बराबर का अधिकार है, हमें अपने अधिकार को महत्व को समझना होगा, अधिकारों को जानना होगा और जो नहीं जानते हैं उनको ज्ञात भी करवाना पड़ेगा। हर व्यक्ति को संविधान ने अधिकार दिया है, कुछ कर्तव्य निर्धारित किए हैं, प्रत्येक को अपनी भागीदारी निभाते हुए, नियमों में रहते हुए संविधान के साथ चलना होगा। अगर भारत को आगे ले जाना है तो हमें अपने कर्तव्य बोध का ज्ञान होना चाहिए और बिना किसी भेदभाव के हमें सबका साथ, सबका विकास और सब का विश्वास पर जोर देते हुए आगे आना होगा। राजनीतिक विज्ञान के प्राध्यापक और NCC कमांडर डॉ.विकास मुंडा जी ने अपने संबोधन में कहा की बच्चों यह धरती हमारी है और अपनी धरती पर हमें गर्व करना चाहिए, अपने संविधान पर गर्व करना चाहिए, अपने नियम कानून पर गर्व करना चाहिए और अपनी व्यवस्था पर गर्व करना चाहिए, तभी हम अपनी भारत माता के साथ न्याय कर पाएंगे और खुद को भी स्थापित करते हुए समाज का अभिन्न अंग बना पाएंगे यह समाज हमारा है, आपका है, आने वाली पीढियों का है तो इस अवसर पर क्यों ना हम मैत्री भाव के साथ जात-पात को छोड़ते हुए, एकता के रस में रहते हुए भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रयास करें। डॉक्टर विजय प्रकाश जी ने अपने संबोधन में कहा कि आप लोग आज जो शपथ लिए हैं उस शपथ को आत्मसात करते हुए भारत के भविष्य को गढ़ते हुए खुद को आगे ले जाना है और अपने देश को भी आगे ले जाना है ताकि आपका परिवार आपका समाज और आपका देश आप पर गर्व कर सके। महाविद्यालय के बड़ा बाबू श्री सौरव वर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि हम एक हैं एक थे और एक रहेंगे। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ विनोद कुमार जी के साथ डॉ विजय प्रकाश डा. रानी केसरी डॉक्टर सलोनी, डॉ सुधीर डॉ संतोष, डॉ स्वीकृति, डॉ. सुष्मिता धारा, डॉ. कमलेन्दु,डॉ शबाना, डॉ विकास मुंडा,ज्योति प्रभा, प्रीति गुप्ता, प्रीति कुमारी, नितुवाला, जस्मी सोरेन, शिप्रा बोइपाई, प्रीति पांडे, लूसी रानी मिश्रा, पूजा गुप्ता, लेडेम हांसदा,डॉ.प्रशांत, अनिमेश बक्शी, ,श्री सौरव वर्मा, वीरेश सिंह सरदार, श्री मिहिर डे, श्री अजित कुमार सिंह,श्री राजेश कुमार और महाविद्यालय के अन्य और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed