रांची में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या।


रांची:- रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र के गाड़ीगांव के पाहन टोली में गुरुवार की देर रात एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबा कर हत्या कर दीहत्या के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी बीच स्थानीय लोगों को इसकी भनक लगी और पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही सारा भेद खुल गया। मरने वाले व्यक्ति का नाम राजू मिर्धा बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतिका की पत्नी अंजलि देवी और उसके प्रेमी पत्नी और उसके प्रेमी को शुक्रवार को राज मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार आरोपित राज मुंडा खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित लाल खटंगा का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार राज मुंडा ने बताया कि गुजरात में काम करने के दौरान राजू मिर्धा से उसकी मुलाकात हुई थी।


राजू मिर्धा के साथ रहते हुए उसने उसकी पत्नी अंजलि से बातचीत करने लगा। शुरुआत में दोस्त की तरह बातचीत कर रहा था लेकिन बाद में नजदीकी बढ़ गई, अचानक दोनों में प्रेम हो गया। हालांकि इस बात की जानकारी राजू को नहीं मिली। लॉकडाउन में काम छूट जाने की वजह से राज मुंडा वापस रांची अपने घर चला आया और अंजलि के बुलावे पर उसका घर आना-जाना शुरू कर दिया था। राज मुंडा ने पुलिस को यह भी बताया है कि पत्नी के बुलावे पर घर आना-जाना राजू को पसंद नहीं था और वह अक्सर अपनी पत्नी को हरकत से बाज आने की बात कहते हुए घर बुलाने से मना करता था। राजू जब राज को घर में बुलाने से स्पष्ट तौर पर मना कर दिया तो पत्नी नाखुश हो गई और अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना तैयार कर दी। तय योजना के अनुसार पत्नी अंजलि ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति राजू मिर्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बच्चों ने रोते हुए दी थी पड़ोसियों को जानकारी :
राजू मिर्धा की हत्या के बाद उसकी अंतिम संस्कार की तैयारी थी। पुलिस को बताना भी नहीं चाहते थे, लेकिन पुलिस को भनक लग गई। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि मृतक के दोनों बच्चों ने रोते हुए आसपास के लोगों को मारपीट होने की जानकारी दी जिसके बाद स्थानीय लोगों को शक हुआ। बच्चों द्वारा मारपीट होने की जानकारी दिए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने दबी जुबान से हत्या किए जाने की चर्चा शुरू की और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों से बातचीत की जिसके बाद पुलिस को भी शक हुआ। संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की तो पूरा मामला उजागर हुआ और हत्या किए जाने की बात को स्वीकार करते हुए घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
