नोएडा में 23858 युवाओं ने 14 करोड़ का लोन लेकर मनाया नए साल का जश्न

0
Advertisements
Advertisements

नोएडा: कर्ज लेकर घी पीने की कहावत सभी ने सुनी होगी। बड़े-बुजुर्ग इस कहावत के सहारे लोगों को नेक राह पर चलने की सीख देने के साथ गलत रास्ते पर जाने से बचाते थे। जमाना बदलने के साथ डिजिटल युग में अब कर्ज लेकर लोग घी पीने के बजाय नए साल का जश्न मनाने में भी गुरेज नहीं कर रहे हैं।2026 का स्वागत करने के लिए गौतमबुद्धनगर जिले के युवाओं ने डिजिटल वॉलेट से लेकर निजी और राष्ट्रीयकृत बैंकों से कर्ज लेने में संकोच नहीं दिखाया। 25 दिसंबर से एक जनवरी 2026 तक क्रेडिट कार्ड, नो-कॉस्ट ईएमआई और बाय नाउ पे लेटर (BNPL) के माध्यम से तकरीबन 14 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं।एक सप्ताह में 23858 युवाओं ने यह लोन लिया है। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है, कुछ निजी बैंकों से इस अवधि में लिए गए लोन का विवरण मिल नहीं सका है। यूपी के शायद ही किसी जिले में इतने युवाओं ने नए साल का जश्न मनाने को कर्ज लिया हो।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  T20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद अर्शदीप सिंह पर ICC की कार्रवाई, मैच फीस का 15% जुर्माना

Thanks for your Feedback!

You may have missed