मथुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खाकर की खुदकुशी


यूपी : यूपी के मथुरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। इसके बाद जांच शुरू कर दी। मौके पर गांव वाले भी जमा हो गए। बताया जा रहा है कि किसी बात से परेशान पति-पत्नी ने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली. इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसर गया है. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थ पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है. मामला थाना महावन इलाके के गांव खप्परपुर का है. पति-पत्नी ने मिलकर ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका पता अब तक नहीं चल सका है. फिलहाल, पुलिस परिवालवालों और गांव वालों से पूछताछ कर मामले को समझने की कोशिश कर रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि मृतक परिवार आर्थिक तंगी से परेशान था या जान देने की कोई और वजह थी. पुलिस का कहना है कि शवों की पोस्टमार्टम आने के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आ पाएगी. फिलहाल, गांव वालों में उन लोगों से बातचीत की जा रही है जो इस परिवार से रोजाना मिलते-जुलते थे और दोस्ती रखते थे. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दंपती किस बात से परेशान थे. आर्थिक तंगी, उधारी न भर पाना, घरेलू कलह जैसे कई कारण होते हैं जो आत्महत्या की वजह बनते हैं. यहां ऐसा क्या कारण है और इसका जिम्मेदार कौन है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है.




