24 साल के करियर में एक न कहने से हुआ मीका सिंह को हुआ भारी नुकसान…जाने ना कहने की वजह…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर मीका सिंह 10 जून यानी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। मशहूर सिंगर मीका सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने 24 साल के करियर में उन्हें कई धमाकेदार गाने दिए हैं, जिन्हें सुन कोई भी झूमने पर मजबूर हो सकता है। ‘मौजा ही मौजा’, ‘धन्नो’ जैसे ब्लॉकबस्टर गाने देने वाले मीका कई रियलिटी शो में अपनी दमदार आवाज से लोगों को एंटरटेन करते नजर आ चुके हैं। आज मीका सिंह अपनी मेहनत की बदौलत करोड़ों की संपत्ति बना चुके हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया था जब उन्हें करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मीका सिंह को हुआ था करोड़ों का नुकसान

गायक मीका सिंह के लिए 2023 एक बड़ा सबक था जो पिछले कुछ समय से संगीत जगत और मीडिया से दूरी बनाए हुए थे। उन्होंने पिछले साल खुलासा किया था कि वह स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे, जिसके कारण उन्हें भारी नुकसान हुआ और यह एक ऐसा सबक था जो उन्हें जीवन भर याद रहने वाला है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 24 साल के करियर में पहली बार किसी शो के कैंसिल करने पर करोड़ों का नुकसान हुआ था। सिंगर ने इस बात का खुलासा भी किया था कि आखिर उन्हें ये लॉस क्यों हुआ।

शो कैंसिल करने की ये थी वजह

पीटीआई के इंटरव्यू में पंजाबी गायक ने बताया था कि उन्हें कुछ देशों में परफॉर्म करना था, तभी उनके गले में इन्फेक्शन हो गया और डॉक्टरों ने उन्हें कहीं भी आने जाने से मना कर दिया। उन्होंने शो कैंसिल न हो इसके लिए बहुत कोशिश की थी, लेकिन वह किसी को धोखा नहीं दे सकते थे इसलिए मीका सिंह ने अपने सभी शो कैंसिल कर दिए। अपने फैंस को सच बताया क्योंकि वह उन्हें झूठ बोलकर खुश नहीं करना चाहते थे। भले ही फिर उन्हें करोड़ों का नुकसान ही क्यों न उठाना पड़े।

See also  भारत बना टी20 विश्व कप चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

मीका सिंह के हिट गाने

अपने अब तक के करियर में मीका सिंह ने कई हिट सॉन्ग देकर सिंगिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, लेकिन इन गानों के साथ उनका नाम विवादों से भी खूब जुड़ा हैं। मीका सिंह दलेर मेहंदी के भाई हैं उनकी पॉपुलैरिटी देश ही विदेशों में भी काफी हैं। वह विदेशों में भी स्टेज शो करते रहते हैं। बता दें कि मीका सिंह अपने ‘स्वयंवर’ को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं और इसकी आकांक्षा पुरी विनर बनीं। मीका सिंह के लोकप्रिय सॉन्ग की बात करें तो ‘आंख मारे’, ‘अंखियों से गोली मारे’, ‘चिंता ता ता चिता चिता’, ‘गो गो गोविंदा’, ‘440 वॉल्ट’ जैसे कई गाने हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed