Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-कोविड के मद्देनजर सहारा सिटी मानगो में सांकेतिक योग दिवस मनाया गया और लोगों से अपने अपने घरों में योग करने का निर्देश दिया गया था।कार्यक्रम का संचालन मानव अधिकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एस एन पॉल ने किया जबकि कार्यक्रम में बी के सिंह जटाशंकर अमरेंद्र किशोर देवेंद्र कुमार अमित खंडेलवाल शामिल हुवे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम की फिटनेस टीम जय हो, जो फौजी एंड फ्रेंड्स के सदस्यों द्वारा संचालित होती है। आज विश्व योग दिवस पर छोटी टुकड़ी में योग व्यायाम किए। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए निरंतर योग एवं कसरत की जरूरत होती है। पूर्व सैनिकों के स्वस्थ को बेहतर रखने के लिए जय हो टीम का गठन किया गया था और इस टीम में स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार हर उम्र के सिविल नागरिक भी जुड़े हुए हैं।और प्रत्येक दिन का योगा अभ्यास जमशेदपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में फौजी एंड फ्रेंड्स एक साथ करते हैं। जबकि सप्ताहिक अभ्यास डिमना की वादियों या आदित्यपुर क्षेत्र में रविवार को किया जाता है।
आज जय हो टीम ने प्रकृति की गोद में योगाभ्यास कर युवाओं और समाज को स्वस्थ के प्रति जागरूक होने एवं नियमित योग करने का संदेश दिया। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में योग प्रशिक्षक के रूप में दिलीप कुमार जो भारतीय नौसेना में कमांडो थे और अलग-अलग तरीकों के अभ्यास से प्रशिक्षित हैं उनका मार्गदर्शन पूरे टीम को मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुशील कुमार सिंह राजीव रंजन कमल शुक्ला दिनेश सिंह राजू रंजन अनिल कुमार राय पंकज सिंह अनिल शर्मा राजेश नायडू नवनीत हंसराज सिंह राकेश रोहिल्ला राजकुमार मनीष आदि शामिल हुए।

See also  परसुडीह के बारीगोड़ा में देर रात फायरिंग, देशी पिस्तौल बरामद, आरोपी फरार

 

Advertisements

You may have missed