ईचागढ़: सड़क हादसे में छोटा गम्हरिया के व्यक्ति की मौत, इस वर्ष 24 लोग गवां चुके है अपनी जान

0
Advertisements
Advertisements

चांडिल। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के चौका-पातकुम सड़क मार्ग स्थित चंदनपुर में अज्ञात ट्रैक्टर के धक्के से स्कूटी सवार बिजय किशोर मिंज(44 वर्ष ) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना एक मई की रात करीब साढ़े नौ बजे की है। घटना के बाद ट्रैक्टर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर में बालू लदा हुआ था। मृतक छोटा गम्हरिया स्थित टायो कंपनी के पास रहने वाला था। वह ईचागढ़ में एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहा था। दुर्घटना में स्कूटी का परख्चा उड़ गया। आंकड़े के मुताबिक चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में इस वर्ष अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। यानि औसत हर माह 4 लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जा गंवा रहे हैं। पुलिस ने गुरूवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  आरवीएस कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह, शिक्षकों और कर्मचारियों ने साझा की खुशियां

Thanks for your Feedback!

You may have missed