ईचागढ़ : थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्क्रैप की आड़ में डोडा ले जा रहे चालक को किया गिरफ्तार, ट्रक जब्त…

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : जिले के ईचागढ़ थाना पुलिस ने क्षेत्र के रंगामाटी- सिल्ली रोड पर छापेमारी कर ट्रक संख्या PB13AR 1196 समेत चालक पंजाब के लुधियाना निवासी राजू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तलाशी के दौरान ट्रक से 40 किलो डोडा और 41,850 रुपये नकद बरामद किया है. पुलिस ट्रक को जब्त कर थाना ले गई जबकि चालक राजू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

बता दे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब नंबर की एक ट्रक में स्क्रैप की आड़ में डोडा का अवैध व्यापार हो रहा है. गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी के लिए टीम का गठन किया गया. टीम ने ट्रक को मिलन चौक की ओर जाने के क्रम में रोका.

 

 

वही पूछताछ में चालक ने बताय कि वह मालवा रोड लाइन ट्रांस्पोर्ट से स्क्रैप लोड कर पंजाब ले जा रहा हैय ट्रक की तलाशी लेने पर टूल बॉक्स से डोडा की बरामदगी की गई.

Advertisements
See also  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद तेज, पूरी प्रक्रिया को 100 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य, 11 को विशेष बैठक

Thanks for your Feedback!

You may have missed